Search

 
 
 

धनबाद : गलफरबाड़ी में मां रक्षा काली मंदिर में भोग लेने गए बच्चे की करंट लगने से मौत

 
Maithon : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के ईसीएल राजपुरा कोलियरी परिसर में रविवार की रात मां रक्षा काली पूजा के दौरान करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक का शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया. मृत बच्चे की पहचान एग्यारकुंड पानी टंकी निवासी अशोक बाउरी के पुत्र मारुति बाउरी के रूप में की गई. बच्चे की मौत से मां-बाप सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया गया कि मारुति बाउरी रविवार की रात दस बजे मां से खिचड़ी लाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो पिता अशोक बाउरी ने उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन कहीं पता नहीं चला. सोमवार की सुबह उसकी फिर तलाश की, तो कोलियरी मोड़ व मंदिर के बीच सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला. उसका शरीर जल गया था. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि कोलियरी मोड़ से मंदिर तक रोड की दोनों तरफ नंगा तार टांग कर लाइट लगाया गई थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि नंगे बिजली के तार के संपर्क में आने से बच्चे की मौत हुई है. मृतक मारुति के पिता अशोक बाउरी दिहाड़ी मजदूर है. गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि इस तरह की घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गयी है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-railway-rack-collided-with-truck-in-kathara-washery-driver-saved-his-life-by-jumping/">बोकारो

: कथारा वाशरी में रेलवे रैक ट्रक से टकराई, चालक ने कूद कर जान बचाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही