Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसवीएम भूली में बच्चों और शिक्षकों ने साथ में ली स्वच्छता की शपथ

Advertisement
Advertisement
गंदगी ना फैलाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने लिया संकल्प
Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार 23 सितंबर को स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ थी. सभी ने प्रत्येक दिन स्वच्छता कार्य करने, स्वयं गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकने के लिए जागरुक करने का संकल्प लिया. साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी शपथ ली. इससे पहले प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह, शिक्षक डॉ.उमेश कुमार सिंह और विनोद झा ने छात्रों को स्वच्छता का महत्व बताया. छात्रों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार हम अपने वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकते हैं. स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल के आसपास भी साफ सफाई की गई. कार्यक्रम में प्रभारी ललित कुमार सहित स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-a-need-to-bring-the-life-struggles-of-binod-bihari-mahato-to-life-mathura-mahato-2/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बिनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्षों को जीवन में उतारने की जरूरत : मथुरा महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही