Maithan : मैथन (Maithan) मैथन क्लब में किशोर मंच की ओर से 25 मार्च शनिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति, देशप्रेम और वैश्विक भाईचारा के उद्देश्य से 10 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों और बच्चियों का शिक्षण शिविर लगाया गया. दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों को शारीरिक गतिविधि (पीटी), खेल-कूद, सीट एंड ड्रॉ, संगीत, गायन, नाटक, व्याख्यान और फिल्म शो के माध्यम से वैज्ञानिक चेतना के प्रति जागरूक किया जाएगा. किशोर मंच के समन्वयक समीर दास ने संस्था का झंडा फहराकर और शहीद ए आजम भगत सिंह, बिरसा मुंडा, बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी एवं सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर सीटू के राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं. किशोर मंच उनमें वैज्ञानिक चेतना का विकास और देश की साझी संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बढ़ाने का काम करेगा, ताकि सही मायने में वे एक देशभक्त नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ सकें. कार्यक्रम का संचालन डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा के अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने किया. इस अवसर पर शिक्षाविद डीके सेन, एसके घोष आदि उपस्थित थे. शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: बच्चे ही देश के भविष्य, उनमें वैज्ञानिक चेतना जरूरी : प्रकाश विप्लव
Leave a Comment