Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सविमं सिंदरी में 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 छात्र-छात्राओं को 13 मई को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कहा कि बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में माताओं की अहम भूमिका है. उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चों ने इसी स्कूल से संस्कारयुक्त पढ़ाई की है. प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि होनहार विद्यार्थी अंकित मंडल ने गणित में 97, राकेश अग्रवाल ने बीएसटी में 98, निहारिका ने आईटी में 99 व रवि कुमार ने आईटी में 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. स्कूल समिति अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल की पहचान परीक्षाफल से होती है. विद्यार्थी हमारे गौरव हैं. उन्होंने बच्चों से कहा कि सिर्फ रैंकिंग पर ध्यान न देकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जोर लगाएं. मौके पर स्कूल के सचिव शशि भूषण गुप्ता, महेंद्र यादव, राकेश कुमार, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, उप प्राचार्य रंजना सिंह समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-incomparable-role-of-mothers-in-the-development-of-children-cannot-be-forgotten/">धनबाद

: बच्चों के विकास में माताओं की अतुलनीय भूमिका, इसे भुलाया नहीं जा सकता wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही