Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तीन दिवसीय समर कैम्प में बच्चों ने खूब की मस्ती

Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा का तीन दिवसीय समर कैंप मंगलवार 30 मई को धूमधाम से संपन्न हुआ. कैम्प में भाग लेनेवाले 31 बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक विकास एवं आध्यात्मिकता से जोड़ना था. मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संजू डालमिया ने कहा कि इस तरह का कैंप बच्चों के बौद्धिक विकास एवं उन्हें अध्यात्म से जोड़ने में सहायक होता है. उन्होंने बताया कि कैम्प में 31 बच्चों ने भाग लिया. उन्हें विगत तीन दिनों में अध्यात्म से जोड़ने के लिए गीता श्लोक का पाठ कराया गया. तरह तरह के क्राफ्ट, पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधरोपण, लजीज व्यंजन के बनाने का ज्ञान दिया गया. साथ ही अपने देश से जुड़े रहने हेतु राष्ट्रगान भी कराया गया. कैंप में शामिल बच्चों ने खूब मस्ती की. इस अवसर पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, उर्मिला गुटगुटिया, विमला बंसल ,अनीता मिश्रा, कल्पना पाटोदिया, शारदा बजाज, अनीता मुकीम, अनीता अग्रवाल, सीमा जालान, सारिका सिंघल, नेहा पोद्दार, मोनिका अग्रवाल,  रेनू जगनानी आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही