Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने टीका लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग मिला तो अपने जिला से मिजिल्स एवं रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाने में कामयाब होंगे. सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएं. यह पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि खसरा जानलेवा रोग है. यह वायरस से फैलता है. इससे बच्चों में दिव्यांगता आती है तथा असमय मृत्यु भी हो सकती है. रूबेला भी संक्रामक रोग है. इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं. यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है. यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबेला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है. खसरा रूबेला का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है. बच्चों को यह टीका प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jagruk-mizils-300x225.jpeg"
alt="" width="300" height="225" /> जागरुकता अभियान चलाते कर्मी[/caption] Dhanbad: एमआर अभियान को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलाया गया. बच्चों को मिजिल्स रूबेला के बारे में जानकारी दी गयी. अभिभावकों से अपील की गई कि अपने बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका अवश्य लगाएं. ज्ञातव्य हो कि 12 अप्रैल से मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन को लेकर टीकाकरण की शुरुआत हो रही है. इस अभियान के तहत 9 महीने से 15 साल तक के लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों को एमआर टीकाकरण निर्धारित है. [wpse_comments_template]
प्रखंडों में चलाया गया जागरुकता अभियान
[caption id="attachment_604359" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="225" /> जागरुकता अभियान चलाते कर्मी[/caption] Dhanbad: एमआर अभियान को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलाया गया. बच्चों को मिजिल्स रूबेला के बारे में जानकारी दी गयी. अभिभावकों से अपील की गई कि अपने बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका अवश्य लगाएं. ज्ञातव्य हो कि 12 अप्रैल से मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन को लेकर टीकाकरण की शुरुआत हो रही है. इस अभियान के तहत 9 महीने से 15 साल तक के लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों को एमआर टीकाकरण निर्धारित है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment