Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों को एमआर टीका जरूर लगवाएं, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं

 
Katras : बाघमारा (Baghmara) के मधुवन स्थित सेंट मेरी एकेडमी स्कूल, खरखरी में 13 अप्रैल को मिजिल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. बाघमारा सीएचसी के डॉ. गालिब ने अभिभावकों को बताया कि खसरा और रूबेला बच्चों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. टीका लेने से बीमारी का खतरा नहीं रहेगा. इसलिए अपने 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को सेंटर पर लाकर एमआर का टीका जरूर लगवाएं. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. यदि कोई बच्चा पहले टीका ले चुका है, तो उसे इस बार भी दिलाएं. अंत में प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने आंगुतकों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे व शिक्षक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shatchandi-mahayagya-begins-with-kalshayatra-in-bhimkanali/">धनबाद

: भीमकनाली में कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही