Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नमामि गंगे के तहत बुनियादी विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Nirsa: नमामि गंगे के तहत बुधवार 17 मई को वरीय बुनियादी विद्यालय निरसा की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी के जरिये बच्चों ने लोगों को बताने का प्रयास किया कि जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा उसका रखरखाव हमारी जिम्मेवारी है. प्रभात फेरी वरीय बुनियादी विद्यालय से निकल कर निरसा बाजार प्रखंड कार्यालय होते हुए फिर वापस स्कूल पहुंची. उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि जल स्रोतों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. विद्यालय परिसर में निबंध एवं पेंटिंग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि अपने आसपास के नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों को कैसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाया जा सकता है. उसमें गंदे नाले का पानी एवं फैक्ट्री का दूषित पानी ना फैलाएं. सभी मिलकर नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाएं. यह हमारी धरोहर है, हमारी माताएं हैं. वन विभाग के अधिकारी ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ अभियान के तहत छात्र छात्राओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पेड़ पौधों एवं पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प कराया. मौके पर सहायक शिक्षक चुन्नीलाल किस्कू, आशीष दुबे,  कृष्णा राम, शिव शंकर तिवारी, मोनालिसा,  जोशना मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही