Search

 
 
 

धनबाद :  कोलकाता के शैक्षणिक भ्रमण से लौटे डीएवी स्कूल सिंदरी के बच्चे

 
प्रभात कुमार स्टूडियो, फ्लाइंग हॉर्स लेदर इंडस्ट्री व भारतीय कला संग्रहालय का किया दौरा
Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के कक्षा 10 और 12 वीं के 16 बच्चों के समूह ने बीते 19 और 20 अगस्त को कोलकाता जाकर शैक्षिक भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने प्रभात कुमार स्टूडियो, फ्लाइंग हॉर्स लेदर इंडस्ट्री, चमड़े के विभिन्न उत्पादों और पारंपरिक पद्धति से संबंधित निर्माण विधि को सीखा. बच्चों ने निर्देशक प्रभात कुमार और निहारिका के निर्देशन में प्रायोगिक शिक्षा भी ली. इसके अंतर्गत कढ़ाई, सिलाई, कटाई व चमड़ा उत्पादों की पैकिंग की भी जानकारी ली. कार्यशाला के दौरान बच्चों ने भारतीय कला संग्रहालय का भ्रमण किया. इसमें प्राचीन वस्तुओं, कवच, आभूषणों, जीवाश्मों, कंकालों, ममियों और मुगल चित्रों, राजस्थानी, पहाड़ी, पटना कलम, कंपनी शैली को जाना. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है. शैक्षिक भ्रमण से ज्ञानेन्द्रियों द्वारा छात्रों को ज्ञान प्राप्त होता है. इससे छात्रों में सुगमता रहती है. शैक्षिक भ्रमण से सहयोगात्मक भावनाएं विकसित होती हैं. इस भ्रमण में प्राचार्य सहित लगभग 16 छात्र-छात्राएं, 2 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी शामिल रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-no-case-of-dengue-in-the-district-dengue-unit-in-snmmch-on-active-mode/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ज़िले में डेंगू का कोई केस नहीं, एसएनएमएमसीएच में डेंगू यूनिट एक्टिव मोड पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही