Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी सिंदरी के बच्चों ने किया आईआईटी-आईएसएम का भ्रमण

 
Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को आउटरिच प्रोग्राम के तहत 23 जून को आईआईटी-आईएसएम, धनबाद का भ्रमण कराया गया. इस बच्चों ने आईआईटी में चल रही कार्यशाला में भी भाग लिया. भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथेमेटिक्स में रुचि जगाना था. निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा डिगवाडीह में हुई थी. वह चाहते हैं कि दूर-दराज के बच्चे भी शहर के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़े़ हों. इसी सोच के तहत डीएवी सिंदरी के बच्चों को सबसे पहले संस्थान आने का मौका दिया गया. संस्थान की मीडिया एंड ब्रांडिंग डीन प्रो. रजनी सिंह ने कहा कि बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुझान विकसित करने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन आवश्यक है. मौके पर स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार, शिक्षक प्रजेश चौबे, रेखा कुमारी आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही