Search

धनबाद : मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा के बच्चों ने बाल दिवस पर खूब की मस्ती

Chirkunda : एसजीडी मॉडर्न स्कूल, चिरकुंडा के बिहारी अग्रवाल मेमोरियल प्राइमरी कैंपस में गुरुवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और खूब मस्ती की. प्राचार्य जुबिन बोस ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कक्षा प्री स्कूल से आठवीं तक के बच्चों के लिए कई तरह के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ये कार्यक्रम में उप प्राचार्य जॉली दत्ता के निर्देशन में हुए. सामूहिक नृत्य में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ  शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में सभी बच्चों के बीच मिठाइयां व चॉकलेट बांटे गए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dozens-of-youth-from-dhanwar-join-bjp/">गिरिडीह

: धनवार के दर्जनों युवा भाजपा में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//