Search

धनबाद:  समर कैंप में मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Maithan :  चिरकुंडा एसजीडी मॉडर्न स्कूल में 19 मई शुक्रवार को दो दिवसीय समर कैंप सम्पन्न हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासुदेव महतो, जेकेएसएम सहोदया के चेयरमैन टीके सिन्हा, मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस, उप प्राचार्य जॉली दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय बिहारी लाल अग्रवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण से किया. मुख्य अतिथि वासुदेव महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह का आयोजन करते रहना चाहिए. प्राचार्य जुबिन बोस ने कैंप में शामिल बच्चों व शिक्षिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस कैंप से निश्चित तौर पर बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला होगा, जो उनकी पढ़ाई के साथ सफल जीवन जीने में मदद करेगा. कैंप में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने नृत्य संगीत, नॉन फायर कुकिंग, व्यायाम, आर्ट व क्राफ्ट आदि क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर अपना लोहा मनवाया. समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp