Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैट्रिक में सफल पुना महतो स्मारक उवि महुदा के बच्चे सम्मानित

Mahuda : पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय, महुदा मोड़ में 26 मई को आयोजित समारोह में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय के सचिव धनेश्वर महतो ने उन्हें कलम, डायरी व फाइल देकर सम्मानित किया.उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत व बच्चों की लगन से इस बार स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. इस विद्यालय में बच्चों को सबसे कम शुल्क पर अच्छी शिक्षा दी जा रही है. गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है. उन्होने बताया कि इस बार विद्यालय के 106 बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिनेमें 104 प्रथम श्रेणी में व दो बच्चे द्वितीय श्रेणी में सफल हुए हैं. मौके पर प्राचार्य हेमंत कुमार दुबे, प्रधानाचार्य गौरव कुमार सिंहा, शिक्षक फटीक चंद कालिंदी, दिलीप महतो, भीम महतो, पिंकी कुमारी सहित अन्य गणमान्य मौजुद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही