Search

 
 
 

धनबाद : निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से 17 सितंबर रविवार को जैक एंड जिल मोंटेशरी स्कूल हिल कॉलोनी में रेल कर्मचारियों के बच्चों के बीच ऑन-द-स्पॉट निंबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में एक साथ हुई. प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया था. ग्रुप एक में 6 से 9 वर्ष के बच्चों के बीच 100 से 200 शब्द, ग्रुप दो में 10 से 12 वर्ष के बच्चों के बीच 100 से 200 शब्द और ग्रुप तीन में 13 से 15 वर्ष के बच्चों के बीच 300 से 400 शब्द में निबंध लिखना था. ग्रुप एक को मेरे दादा-दादी अथवा मेरी साइकिल अथवा मेरी पंसदीदा कहानी, ग्रुप दो को आउटडोर गेम्स का महत्व अथवा यदि मुझमें उड़ने की क्षमता होती और ग्रुप तीन में चंद्रयान मिशन-3 अथवा आपकी पसंदीदा पुस्तक की समीक्षा पर बच्चों ने निबंधन लिखा. तीनों ग्रुप में कुल 51 बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. प्रतिभागी बच्चों को धनबाद रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष गरिमा सिन्हा ने उपहार दिया. मौके पर संगठन की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-due-to-snake-bite-no-treatment-in-snmmch-for-one-and-a-half-hour/">धनबाद

: सर्पदंश से युवक की मौत, एसएनएमएमसीएच में डेढ़ घंटे तक नहीं हुआ इलाज  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही