Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू के खिलाफ रैयतों के बच्चों ने खोला मोर्चा समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement

रणधीर वर्मा चौक पर धरना जारी, विजय झा का मिला समर्थन

Dhanbad : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ चिटाही के रैयतों का धनबादक रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा. विधायक के खिलाफ रैयतों के बच्चों ने भी मोर्चा संभाल लिया और धरने पर बैठे. साथ ही कतरास के समाजसेवी सह बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने धरना स्थल पर पहुंचकर रैयतों के आंदोलन का समर्थन दिया. धरना पर चिटाही के 8 रैयतों का परिवार जमा हुआ है. विजय झा ने कहा कि बाघमारा विधायक के अत्याचार और शोषण से 8 रैयतों के परिवार परेशान हैं. विधायक रामराज मंदिर के नाम पर उनकी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं. परेशान करने के लिए उनकी दुकानों के आगे तिरपाल घेर दिया है, जिससे परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. रैयतों के बच्चों ने कहा कि जब मां-बाप धरनास्थल पर रहेंगे, तो हमलोग घर में क्या करेंगे. हमारा जीवन भी तो दुकानों के दम पर चल रहा है. अगर दुकानें बंद हो गईं, तो हमारी पढ़ाई-लिखाई सब बंद हो जाएगी. ज्ञात हो कि विधायक के कथित अत्याचार से परेशान होकर चिटाही धाम के 8 रैयत 27 फरवरी से रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठे हैं. इनमें सुनीति कुमारी, रजनी देवी, विकास महतो, नीरा देवी, जितनी देवी, सुरेश महतो, विकास महतो, अशोक महतो आदि शामिल हैं.

5 मार्च को धनबाद से अयोध्या के लिए चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : धनबाद से अयोध्या के लिए पांच मार्च को आस्था स्पेशल ट्रेन खुलेगी. पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर ने इसकी मंजूरी दे दी है. स्पेशल ट्रेन में 20 कोच व दो एलएसआर बोगी होगी. स्पेशल ट्रेन पांच मार्च की शाम 5:50 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन से खुलेगी और गोमो-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर अयोध्या पहुंचेगी. रेलवे ने ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है. स्पेशल ट्रेन में भी अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-youth-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-near-udhwa/">साहिबगंज

: उधवा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही