Search

 
 
 

धनबाद : स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने नाटक के जरिए बताया स्वच्छता का महत्व

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-take-inspiration-from-the-personality-and-work-of-mahatma-gandhi-and-shastri-ji-brajendra-singh/">(Dhanbad)

रेल मंडल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को कई कार्यक्रम हुए. इस विशेष मौके पर स्वच्छता पखवाड़ा का समापन भी हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में प्रभात फेरी से हुई. इसके बाद डीआरएम आशीष बंसल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह हुआ. स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का महत्व समझाया. डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. स्वच्छता पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई. साथ ही यात्रियों में सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे. ज्ञात हो कि स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के रेल मंडल में 16 सितंबर से ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ मनाया जा रहा था. इस दौरान धनबाद सहित मंउल के अन्य स्टेशन परिसरों व ट्रेनों में साफ-सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता एवं पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की साफ-सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता, कचरे का निष्पादन व आम लोगों के बीच स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-acb-caught-the-computer-operator-of-topchanchi-block-office-taking-a-bribe-of-rs-4000/">

धनबाद : एसीबी ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 4000 रुपए घूस लेते दबोचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही