Search

 
 
 

धनबाद : स्कूलों में बच्चों ने खेला गरबा

 

सेंट ज़ेवियर्स और हैप्पी चाइल्ड स्कूल में हुआ आयोजन

Dhanbad : महाषष्ठी के दिन शुक्रवार को सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद और हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में गरबा का आयोजन किया गया. विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया. सेंट जेवियर्स की कैंब्रिज एसेसमेंट को-ऑर्डिनेटर चांदनी त्रिगुणायत के दिशा निर्देशन में बच्चों ने खूब मस्ती की. विद्यालय के संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने कहा कि बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए. इस अवसर पर कृष्णा विश्वास, झुंपा सिंह, सत्यम राय, आरिफ ख़ान, अजितेश कुमार, संतोष सिंह, अंतू चक्रवर्ती सहित समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

दुर्गा, सरस्वती, माता लक्ष्मी और गणेश-कार्तिकेय बने बच्चे

वहीं दूसरी ओर हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित "गरबा डांस`` में छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के कुछ बच्चों को मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिकेय के रूप में सजाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य मिली शर्मा के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-together-including-police-flag-march-in-nirsa-area-regarding-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गापूजा को लेकर निरसा क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही