Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धैया में बच्चों ने प्राप्त किया प्राणायाम, योग व मानवीय मूल्य का ज्ञान

Dhanbad : धैया के रैमसन रेसिडेंसी में 27 मई शनिवार को दी आर्ट ऑफ लिविंग की चार दिवसीय कार्यशाला चिल्ड्रन एंड टींस मेधा योगा-1 का समापन हो गया. झारखंड स्टेट चिल्ड्रेन टींस को-ऑर्डिनेटर सोनाली सिंह और एबीसी डिस्ट्रिक्ट मिडिया प्रभारी मयंक सिंह ने योग का प्रशिक्षण दिया. इस कार्यशाला में बच्चों ने अत्यंत सरल व सहजता से प्राणायाम, योग, मानवीय मूल्य का ज्ञान प्राप्त किया. आर्ट ऑफ़ लिविंग की लयबद्ध सांस प्रक्रिया (सुदर्शन क्रिया) भी कराई गई. कार्यशाला में डी नोबिली भूली, सीएमआरआई, क्रेडो वर्ल्ड, झारखंड पब्लिक, कार्मेल, राजकमल सरस्वती, डीएवी कुसुंडा, बनियाहीर आदि स्कूलों छात्र, छात्राओं ने भाग लिया.कार्यशाला को सफल बनाने में जूही महतो, सोनी कुमारी, प्रबुद्ध सिंह, गौरी शंकर लोहनी, बबीता सिंह आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही