Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चे अपने अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करें : अजय कुमार तिवारी

Katras :  कतरास (Katras) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गुरुवार 9 फरवरी को अटल टिकरिंग लैब का त उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्या भारती के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, ब्लॉक दो के जीएम चित्तरंजन कुमार एवं बरोरा क्षेत्र के जीएम पीयूष किशोर ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने लैब का अवलोकन किया. समारोह का संचालन आचार्य संजय कुमार सिंह ने किया. इस मौक़े पर विद्यालय की बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने बच्चों से अटल लैब का प्रयोग कर शिक्षा में कृतिमान स्थापित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 28 अटल लैब खुल चुका है. उन्होंने बच्चों से अपने अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करने का आह्वान किया. [caption id="attachment_549885" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/rangarang-kat-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> सांस्कृतिक कार्क्रम पेश करती विद्यालय की बच्चियां[/caption] बरोरा क्षेत्र के जीएम पीयूष किशोर एवं ब्लॉक दो के जीएम चित्तरंजन कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौक़े पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष माघव सिंह, सचिव विनय कुमार पांडे, प्राचार्य संतोष कुमार झा, आर एस एस के पदाधिकारी विशु रवानी, बाघमारा कॉलेज के प्राचार्य रंजन सिन्हा, डॉ राजेंद्र प्रसाद, अशोक मिश्र, मुकेश राय, सीता राम चौधरी, गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/many-trains-including-coldfield-express-leaving-dhanbad-were-canceled/">धनबाद

से खुलने वाली कोल्डफील्ड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रही रद्द [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही