Search

 
 
 

धनबाद:  बच्चों को भय, भ्रम और मोबाइल से रहना चाहिए दूर : डॉ प्रमोद पाठक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर रविवार को कुसुम विहार के बारबेक्यू बैंक्वेट हॉल में रीजेंट एकेडमिक टीम द्वारा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से अंग्रेजी स्पीच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ के सी श्रीवास्तव, प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव, डॉ.धनंजय सिंह, डॉ. प्रमोद पाठक उपस्थित थे. अंग्रेजी स्पीच प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी वाकपटुता से सबका मन मोह लिया. भाषण प्रतियोगिता का विषय था देश भक्ति एवं शिक्षक दिवस. बच्चों को संबोधित करते हुए आईएसएम के पूर्व प्रोफेसर डॉ प्रमोद पाठक ने बच्चों को सफलता के विशेष टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि आज के युग में बच्चों को तीन चीजों भय, भ्रम तथा मोबाइल से दूर रहना चाहिए. डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ केसी श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन का मूल मंत्र कठिन परिश्रम है. बिना कठिन परिश्रम के सफलता नहीं मिल सकती है. इस अवसर पर शिक्षक पवन पांडे, मनोज, राजेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, विवेक  महतो, कोमल कौर, राजन शर्मा, मिनी भारती, निधि मिश्रा आदि मौजूद थे. पुरस्कृत होने वाले बच्चों में नैना मंडल, मानसी कुमारी, अरनव कुमार, पायल कुमारी, आदित्य भास्कर शामिल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunk-zap-jawan-was-beaten-up-by-hotel-malik-was-not-giving-money-for-food/">धनबाद

: नशे में धुत जैप जवान को होटल मलिक ने पीटा, खाने का नहीं दे रहा था पैसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही