Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रयास इंडिया के रेनबो 23 मेगा नाइट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sindri : बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित गैर सरकारी शैक्षणिक व सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया के आठ दिवसीय वार्षिकोत्सव रेनबो`23 की कड़ी के अंत में रविवार 30 अप्रैल को बच्चों ने प्रतिभा दिखाई. कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज ग्राउंड में किया गया था. कार्यक्रम की विशेषता अनेकता में एकता को लेकर वातावरण विषय से परिपूर्ण रहा. मुख्य अतिथि एफसीआई सिंदरी के पूर्व यूनिट प्रभारी यू सी गौड़ थे. स्वागत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें गाने, नृत्य, नाटक, कविता व अन्य गतिविधियां शामिल थीं. आर्य समाज मैदान बीआईटी के छात्रों व स्थानीय लोगों से खचाखच भरा था. बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. उपस्थित सभी लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया. विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित भी किया. अंत में प्रयास इंडिया के अंतिम वर्ष के स्वयंसेवक ने धन्यवाद ज्ञापन किया. रेनबो`23 के सफल आयोजन का श्रेय प्रयास इंडिया के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को है, जिन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पढ़ाई के साथ रेनबो`23 का आयोजन कराया. सक्रिय सदस्यों में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही