Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisement
Advertisement

हिंदी पखवाड़ा के तहत डीएवी कोयलानगर में हुआ आयोजन

Dhanbad : हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 26 सितंबर मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने दीप जला कर सम्मेलन की शुरुआत की. दसवीं के विद्यार्थी पीयूष, अमृत राज, अनन्या वैद्य, अनन्या, सुभाजित व अन्य छात्रों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की. इसके बाद कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों ने भक्ति काल से आधुनिक काल तक के छह कवियों की कविताओं एवं दोहे का वाचन किया. सम्मेलन की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद पात्र ने की. शिक्षिका ममता श्रीवास्तव ने हिंदी की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए. शिक्षिका रीना कुमारी ने हिंदी भाषा से संबंधित प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया. कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कविता विकास ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही