Search

 
 
 

धनबाद : निर्मला स्कूल गोविंदपुर के वार्षिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर के निर्मला स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. विभिन्न इवेंट्स में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य नाजिश रहमान व धनबाद जिला झामुमो के संयुक्त सचिव एजाज अहमद कार्यक्रम में शरीक हुए. स्कूल प्रबंधन की ओर से विधायक अरूप का जोरदार स्वागत किया गया. स्कूली बच्चों ने उन्हें सलामी दी. प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को विधायक ने मेडल देकर सम्मानित किया.

मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने स्कूल की गतिविधियों की सराहना की. कहा खेलकूद में भी स्कूल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. स्कूल की एक बच्ची अंडर 19 भारतीय टीम में खेल रही है. स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है. इसे यूनिवर्सिटी रूप में विकसित किया जा सकता है. इसमें वह हर संभव मदद देने को तैयार हैं. स्कूल के प्राचार्य फादर अल्फ्रेड बालमुचू ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है. क्षेत्र के लोगों के सहयोग से हम आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर फादर अजय तिरु, सिस्टर वंदना सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक व स्कूल के बच्चे उस्थित थे.

यह भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/congress-will-run-a-nationwide-campaign-till-january-26-demanding-the-resignation-of-amit-shah/">अमित

शाह के
फे">https://lagatar.in/congress-will-run-a-nationwide-campaign-till-january-26-demanding-the-resignation-of-amit-shah/">फे

की मांग को लेकर कांग्रेस 26 जनवरी तक देशभर में अभियान चलायेगी

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही