Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिले के कस्बाई इलाके के स्कूलों में बच्चों ने लिया एमआर टीका

Maithon/Katras/Sindri : धनबाद (Dhanbad) जिले के विभिन्न प्रखंडों में 12 अप्रैल को एमआर टीकाकरण अभियान को लेकर स्कूलों में गहमागहमी रही. एग्यारकुंड प्रखंड में टीकारण का शुभारंभ तालडांगा स्थित लोयला स्कूल से किया गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, चिनप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्राचार्य जॉनी पी देवसिया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पा की उपस्थिति में बच्चों को वैक्सीन दी गई. बीडीओ ने कहा कि टीके से शरीर में फैलने वाले वायरस को रोका जा सकता है. इसलिए अभिभावक 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका जरूर दिलवाएं. सभी स्कूलों में टीकाकरण सेंटर बनाया गया है.

एसवीएम बाघमारा में बच्चों को दिया गया टीका

कतरास : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में टीकाकरण का शुभारंभ बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड प्रमुख गीता देवी व बाघमारा सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष कुमार ने किया. प्राचार्य संतोष कुमार झा ने बच्चों को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडे भी मौजूद थे.

लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी में बच्चों में दिखा उत्साह

सिंदरी : सिंदरी में टीकाकरण की शुरुआत लायंस पब्लिक स्कूल से हुई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में टीका लेने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखा. पहले दिन 150 से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ स्कूल के प्राचार्य रमेश शर्मा, विभा शर्मा, जमसं अध्यक्ष आर कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही