Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चों को झटपट गणित हल करने का तरीका सिखाया गया

Dhanbad : आयुष फाउंडेशन धनबाद ने सरायढेला के सीसीडब्लूओ मिडिल स्कूल में 16 मई मंगलवार को वैदिक मैथ्स का वर्कशॉप आयोजित किया गया. वर्कशॉप में शिक्षक रत्न शंकर मुर्मू ने बच्चों को आसान तरीके से झटपट गणित हल करने के गुर सिखाये. बच्चे गणित हल करने का नया और आसान तरीका सीख कर बहुत उत्साहित थे. फाउंडेशन की सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था अलग अलग जगहों पर विभिन्न तरह के वर्केशॉप करती रहती है. संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने कहा कि आयुष फाउंडेशन निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने को आतुर रहता है. उन्होंने लोगो से अपील की है कि अगर कोई वर्कशॉप या सेमिनार करना चाहे तो संस्था हर संभव कोशिश करेगी. संस्था की तरफ से सभी टीचर्स को पंछियों के लिए मिट्टी का बर्तन और दाना दिया गया. प्रीसिपल पूजा प्रियदर्शनी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर सनातन हसदा, उषा, संध्या, निशि कुमारी, कुलदीप प्रसाद आदि टीचर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही