Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने जिले में चल रहीं कल्याण विभाग की योजनाओं को लेकर समाहरणालय में 24 अप्रैल को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने ने अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, सदर अस्पताल, एचएससी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेज में वॉल पेंटिंग कर योजनाओं की जानकारी अंकित करने सलाह दी. सभी बीईओ को विद्यालयों के प्राचार्य के साथ समन्वय बानकर सभी बच्चों का बैंक खाता नंबर प्राप्त कर छात्रवृत्ति की राशि खाते में भेजने का निर्देश दिया. कहा कि जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता नहीं है, वैसी स्थिति में उनके माता-पिता अथवा अभिभावक के खाते में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक एनईपी सह जिला कल्याण पदाधिकारी इंदु रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, एलडीएम, भवन प्रमंडल अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल, विशेष प्रमंडल अभियंता समेत सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
धनबाद : जिन बच्चों का बैंक एकाउंट नहीं, उनके माता-पिता के खाते में जाएगी छात्रवृत्ति
Leave a Comment