Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे का नारा किया बुलंद

 

तोपचांची में बैक टू स्कूल अभियान को लेकर निकाली प्रभातफेरी

  Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के मध्य विद्यालय नेरो में 06 जून को छात्र-छात्राओं ने बैक टू स्कूल अभियान के तहत प्रभातफेरी निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया. प्रभातफेरी में आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे, माता-पिता करें न भूल बच्चों को भेजें स्कूल जैसे नारे लगे. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कनक कांति मेहता ने बताया कि बैक टू स्कूल अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा. इसके तहत नामांकित बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा, वहीं ड्राप आउट बच्चों का फिर से नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा. 6 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बच्चों का स्कूल में नामांकन भी लेना है. उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से बच्चों का लगाव विद्यालय के प्रति कम हुआ है. मौके पर सहायक शिक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन, बाल संसद अध्यक्ष गणेश कुमार, प्रधानमंत्री और सभी हाउस के कप्तान सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-congressmen-burn-effigy-of-mp-cm-shivraj-singh-chouhan/">देवघर

: कांग्रेसियों ने जलाया एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही