Search

 
 
 

धनबाद : केवि मैथन में लगी प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियों को मिली सराहना

 
Maithon : केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केवी, मैथन के पुस्तकालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी को देखने 17 जुलाई सोमवार को कई अधिकारी विद्यालय पहुंचे. सभी बच्चों की प्रतिभा देख उनकी प्रशंसा की. केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व प्राचार्य महेंद्र नारायण सिंह ने प्राचार्य नवेंदु परासर और पुस्तकालयाध्यक्ष की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. बच्चों ने विविध कैरियर विकल्प को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया. बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की पृष्ठ स्मृति, पुस्तक आवरक, कैरियर मार्ग दर्शिका, कैरियर कॉर्नर मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रदर्शनी 20 जुलाई तक चलेगी. प्रदर्शनी में कुछ अनूठे विषय भी जैसे क्रिप्टोकंरेसी व्यापार, साउंड इंजीनियरिंग, स्पेस वैज्ञानिक आदि शामिल किए गए थे. पुस्तक आवरक को देखकर यह अंदाज लगाना मुश्किल था कि कौन सा असली है और कौन नकली. बता दें कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 जुलाई को डीवीसी मैथन के डिवीजनल अभियंता सन्नी केशरी ने किया था. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bad-condition-of-roads-in-rain-there-are-big-deceptions-in-this-way/">धनबाद:

बारिश में सड़कों का बुरा हाल, बड़े धोखे हैं इस राह में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही