Search

 
 
 

धनबाद: बीएसएस बालबाड़ी स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय विलय बीएसएस बालवाड़ी मध्य विद्यालय में वर्ष 2022-23 के लिए `बाल संसद` का गठन किया गया. छात्र संख्या के नियमानुसार 60 सांसदों ने मिलकर 22 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया. सभी सदस्यों का चयन ध्वनिमत से किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में निधि कुमारी का चयन किया गया. इसके पूर्व विद्यालय के वरीय शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने बाल संसद की महत्ता, उपयोगिता एवं मंत्रिमंडल के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया. चयन के बाद मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया. मंत्रिमंडल की पहली बैठक एक सप्ताह के अंदर किये जाने की घोषणा की गयी. चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सरोज कुमारी, विद्यावती कुमारी, निकीश्वेता सिंह, दिलीप कुमार कर्ण, पारुल रजक, रेणु कुमारी और अनुपम सुप्रिया रश्मि का योगदान रहा.

   इनका हुआ चयन

प्रधानमंत्री कृति कुमारी, उप प्रधानमंत्री वर्षा कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री समीक्षा कुमारी,.उप स्वास्थ्य मंत्री सोना कुमारी, स्वच्छता मंत्री पुष्पा कुमारी, उप स्वच्छता मंत्री सलोनी कुमारी, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री अनुराग कुमार, उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री रानी कुमारी, पोषण मंत्री प्रथा कुमारी, उप पोषण मंत्री प्रतिभा कुमारी, उपस्थिति मंत्री शगुन कुमारी, उप उपस्थिति मंत्री खुशी चौबे, शिक्षा मंत्री निधि कुमारी, उप शिक्षा मंत्री संजना कुमारी, कौशल विकास मंत्री आर्यन कुमार, उप कौशल विकास मंत्री श्रेया कुमारी, पर्यावरण मंत्री ट्विंकल कुमारी ,उप पर्यावरण मंत्री रिया कुमारी. खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री देबोश्री नंदी, उप खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री रोशनी कुमारी, संचार एवं संपर्क मंत्री अभिषेक कुमार, उप संचार एवं संपर्क मंत्री प्रतीक्षा कुमारी चुनी गई. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही