Search

 
 
 

धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर भूली में हुआ बाल संसद का गठन

 

नैंसी वर्णवाल चुनी गई प्रधानमंत्री, मंत्रियों सहित ली कर्तव्य की शपथ

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में मंगलवार 25 जुलाई को बाल संसद का गठन किया गया. नैंसी वर्णवाल प्रधानमंत्री चुनी गई. युवराज, सूरज, पीहू, अनामिका, निधि, अम्बर, पवन, बबली, अली, आयुष, स्तुति मंत्री चुने गए. सभी चुने गए मंत्री व सदस्यों ने अपने कर्तव्य की शपथ ली. प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाल संसद का गठन किया गया. बाल संसद विद्यालय की योजनाओं व कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करेगी. छात्रों को देश की के लोकतंत्रिक प्रणाणी व व्यवस्था की जानकारी भी होगी. कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही