Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के बाल संसद की हुई घोषणा

Sindri : सिंदरी (Sindri) सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी में बाल संसद के लिए विगत 6 मई को संपन्न चुनाव का परिणाम सोमवार 8 मई को परिणाम घोषित किया गया. मंत्री, सहमंत्री और सेनापति के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है. मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के पूर्व छात्र व चिकित्सक डॉक्टर त्रिनेत्र ने कहा कि इस विद्यालय ने उनके अंदर सेवा भाव व संस्कार भरा है. तभी वह सिंदरीवासियों की सेवा कर रहा हैं. स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेनेवालों के अंदर नेतृत्व क्षमता है. विद्यालय की सारी व्यवस्था बाल संसद के सहयोग से चलेगी. बाल संसद के शिशु वर्ग में मंतोष कुमार पांडेय मंत्री, शिवम कुमार सहमंत्री व अंजनी कुमारी सेनापति बने. बाल वर्ग में गौतम कुमार मंत्री, नयन महतो सहमंत्री व प्रतीक कुमार सेनापति बने. किशोर वर्ग में आर्यन कुमार ठाकुर मंत्री, कृष कुमार यादव सहमंत्री व मनमीत सिंह सेनापति बने. कन्या भारती में काजल कुमारी मंत्री, आयुषी सहमंत्री व तनिष्का कुमारी सेनापति घोषित की गई. इस अवसर पर कन्या भारती प्रमुख संध्या मिश्रा सहित पूरा विद्यालय परिवार सक्रिय रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही