Search

धनबाद : प्रयास इंडिया के रेनबो मेगा नाइट में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा

Sindri : सिंदरी (Sindri)  बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया की ओर से रविवार 8 मई को आर्य समाज मैदान में रेनबो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. मुख्य अतिथि देव कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने लोगों को संबोधित किया. स्वागत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. गीत, नृत्य, नाटक, कविता आदि के जरिये बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया. समारोह में सुर संग्राम, डांसिंग स्टार समेत विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पढ़ाई के साथ वार्षिकोत्सव के रूप में रेनबो का आयोजन होता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-arrested-from-baghmara-in-the-robbery-case-from-jewelers/">धनबाद

: ज्‍वेलर्स से लूट मामले में बाघमारा से 2 गिरफ्तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//