Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद ने 78 होल्डिंग टैक्स बकाएदारों को 9 जून को नोटिस भेजा है. नोटिस के माध्यम से उन्हें अविलंब बकाया राशि जमा करने को कहा गया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. चिनप के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि जिन्हें नोटिस भेजा गया है उनपर होल्डिंग टैक्स के कुल करीब 22 लाख रुपए बकाया हैं. लेकिन नोटिस जारी करने के बाद भी बकाएदारों ने टैक्स जमा नहीं किया है. ज्ञात हो कि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में करीब साढ़े 10 हजार लोग होल्डिंग टैक्स जमा करते हैं, जिससे करीब एक करोड़ रुपये की आय होती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunil-became-district-in-charge-of-bjps-public-relations-campaign-rajesh-co-in-charge/">धनबाद
: भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के सुनील बने जिला प्रभारी, राजेश सह प्रभारी [wpse_comments_template]
धनबाद : चिनप ने 78 होल्डिंग टैक्स बकाएदारों को भेजा नोटिस
Leave a Comment