Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया नंदोत्सव

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा शाखा के तत्वाधान मे चिरकुंडा शाखा कार्यालय में रविवार 21 अगस्त की देर शाम जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नंदोत्सव का आयोजन किया गया. समिति से जुडी सदस्यों ने अपने अपने लड्डू गोपाल का श्रृंगार किया तथा मिष्ठान्न व फल मेवे का भोग लगाया. भजन कीर्तन कर लड्डू गोपाल को रिझाने का भी काम किया गया. बाल कलाकार को कृष्ण व राधा के रूप में सजाया गया था. सदस्यों ने भजन मे "छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल " गुरूदेव दया करके  तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूं गा कर उत्सव को संगीतमय बना दिया. समिति के सदस्यों ने कहा कि सिंधारा एक विधि व एक उत्सव है, जो कन्हैया के जन्म के बाद गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, भगवती रूंगटा, रेणु कस्तुरिया, ललिता अग्रवाल, आशा शर्मा, अनिता अग्रवाल, कनक चौधरी,  ललिता तुलस्यान, श्यामा चौधरी, नेहा केडिया, सीमा अग्रवाल, अनिता देवी, उषा जिंदल, माला शर्मा, सुमित्रा अग्रवाल, सरिता खरकिया, वीणा अग्रवाल, रेखा खरकिया, कविता जिंदल, रेणु अग्रवाल, संजू, सरिता आदि ने भूमिका अदा की. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/jhasa-elections-concluded-in-dhanbad-56-doctors-voted/">धनबाद

में झासा का चुनाव संपन्न, 56% डॉक्टरों ने किया मतदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही