Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा नगर परिषद पर बिजली विभाग का 6.5 करोड़ बकाया

Maithan : मैथन (Maithan)  चिरकुंडा नगर परिषद पर बिजली विभाग का 6.5 करोड़ रूपये बकाया है. बकाया भुगतान को लेकर दोनों विभाग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.  बिजली विभाग के एसडीओ सोमेश कुमार ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पर 4.71 करोड़ 74 हजार 228 रुपये, बकाया, जबकि पानी सप्लाई में 1.79 करोड़ 30 हजार रुपये बकाया है. भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि झारखंड सरकार के नगर मंत्रालय द्वारा बकाया भुगतान के लिए राशि दो माह पूर्व ही भेजी जा चुकी है. [caption id="attachment_537043" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/w-bauri-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> नगर परिषद के अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी[/caption] कहा कि स्ट्रीट लाइट में प्रतिमाह 2 लाख रुपये का बिल आता है, पर भारी भरकम बिल बकाया होने एवं भुगतान नहीं करने के कारण प्रतिमाह 3 लाख रुपये का डीपीएस आता है. यानी 2 लाख का बिल और 3 लाख का डीपीएस कुल 5 लाख रुपये का बिल प्रतिमाह आता है. दूसरी ओर इस मुद्दे पर चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा सही बिल जनरेट नहीं किया गया है. इस कारण नगर परिषद बिल का भुगतान नहीं कर रहा है. जो भी बिल दिया गया है, उसमें काफी त्रुटियां हैं. त्रुटियां को सुधार कर दें तो बिल का भुगतान   जल्द कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही