Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा नगर परिषद ने शुरू की छठ घाटों की सफाई की तैयारी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नगर परिषद के सभागार में शनिवार 22 अक्टूबर को विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने की. बैठक में ईओ बिनोद कुमार कर्मकार एवं छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य सहित छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने रास्ता व घाट की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की. तालडंगा आवासीय कॉलोनी स्थित तालाब से पानी की निकासी के लिए मोटर-पंप की व्यवस्था की बात कही गई. सभी समिति के सदस्यों ने समस्याएं गिनाई. उपाध्यक्ष व ईओ ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने समिति के सदस्यों से भी सहयोग करने का आग्रह किया. मौके पर चिरकुंडा थाना के अनि दीपक सोरेंग, एएसआई बिनोद सिंह, पार्षद संजीव कुमार सिंह, विजय यादव, पार्षद प्रतिनिधि वरु ण दे, दीनानाथ रविदास, अरु ण साव, विजय सिन्हा, अजय बाउरी, अभिषेक कुमार, मनीष सिंह, कुंदन कुमार, रवि प्रजापति, , इरफान अहमद खान, सोनू पासवान के अलावा सभी सुपरवाइजर आदि मौजूद थे. .यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahi-cricket-club-defeated-shanti-devi-cricket-coaching-camp/">धनबाद

: माही क्रिकेट क्लब ने शांति देवी क्रिकेट कोचिंग कैंप को हराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही