Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा पुलिस ने मवेशी लदे तीन पिकअप वैन पकड़े

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा थाना अंतर्गत बराकर सड़क पुल पर मंगलवार 20 सितंबर की दोपहर झामुमो चिरकुंडा नगर कमेटी के उपाध्यक्ष रंजीत रवानी के नेतृत्व में लोगों ने पिकअप वैन को रोक कर पुलिस को सूचित किया. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को भेज सभी तीनों वाहन को थाना परिसर मंगवा लिया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पिकअप वैन चालकों का कहना है कि वे लोग बिहार से दुधारू गाय व बच्चा लेकर बराकर जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने रोक लिया. तीनों वाहन पर 15 से अधिक गाय व उसके बच्चे हैं. वाहन चालक के पास कोई कागजात नहीं रहने के कारण सभी गाय व बच्चा थाना  में रखा गया है. गाय मालिक से कागजात की मांग पुलिस ने की है. थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन पर लदी गायों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. चर्चा है कि कुछ लोगों द्वारा मवेशी लदा पिकअप वैन का पीछा बंगाल चेकपोस्ट तक किया गया व पकड़कर चिरकुंडा चेकपोस्ट तक लाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही