Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फाइनल में चितरपुर ने पावापुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) के मदैयडीह स्थित टेकलाल महतो स्टेडियम में 24 मार्च को प्रखंड स्तरीय ट्राइबल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में 14 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में चितरपुर पंचायत ने पावापुर को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. विजेता व उपविजेता टीम को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया किया. वहीं, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रेकशूट व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. टुंडी विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रति आभार जताया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जल्द ही कोचिंग सेंटर खोला जाएगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पवन महतो, उत्तम महतो, मदन मोहन सिन्हा, लखन सिंह, मनोज कुमार हसदा, बाबूलाल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/celebration-of-sarhul-in-dhanbad-tribals-worshiped-nature-women-danced-to-the-beat-of-mandar/">धनबाद

में सरहुल का उल्लास, आदिवासियों ने की प्रकृति की पूजा, मांदर की थाप पर झूमीं महिलाएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही