Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कालीपहाड़ी पूरब पंचायत में लगी चौपाल, बीडीओ ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड की कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के बेलियाद गांव मांझी टोला में 20 जनवरी को ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों की चौपाल लगी. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत चल रहीं योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि जॉब कार्ड बनवाकर मनरेगा के कार्यों में अधिक से अधिक लोग जुड़ें. उन्होंने कर्मियों को दीदी बाड़ी, तालाब, ढोभा व अन्य कार्यों से अधिक से अधिक लोगों का जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएं. बीडीओ ने ग्रामीणों को बताया मनरेगा तहत उन्हें गांव में ही रोजगार मिलेगा. जॉब कार्ड बनवाने में होने वाले दिक्कतों सहित सभी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा. चौपाल में मुखिया अजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीकांत मंडल, पंसस, वार्ड सदस्य, मनरेगा मेट, रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-locked-in-gopalpur-health-sub-centre-villagers-returning-without-treatment/">धनबाद

: गोपालपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला, बिना इलाज कराए लौट जा रहे ग्रामीण  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही