Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर, पूर्वजों के कब्र पर की पूजा

Dhanbad : ईसाई समाज ने 9 अप्रैल को ईस्टर का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया. मसीही समुदाय के लोग कब्रिस्तान पहुंचे और पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस मौके पर धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित कब्रिस्तान में काफी चहल-पहल थी. रेव्ह थॉमस बाजराय की अगुवाई में कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ. रेव्ह थॉमस बाजराय ने अपने उपदेश में कहा कि इस्टर संडे को पुनरुत्थान पर्व के रूप में मनाया जाता है. लोगों को चाहिए कि ईश्वर की आज्ञा के विरोध में कोई कार्य नहीं करें. चोरी, हत्या, मारपीट जैसे बुरे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्य को अपनाएं. अपने पूर्वजों की अच्छाइयों से सिख लें. मौके पर मार्शल कन्डुलना, अर्पना कन्डुलना, धीरज देमता, पूनम देमता, आस्था, एनेम गुड़िया, बिनीता गुड़िया, मनबाहाल बेक, जोय किस्कु, मार्सल हेम्ब़म, अनुग्रह डाडेल सहित बड़ी संख्या मे ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-azadnagar-ramnavami-committee-honored-the-people-of-the-arena/">धनबाद

: आजादनगर रामनवमी समिति ने अखाड़ा के लोगों को किया सम्मानित  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही