Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मसीहियों ने मनाया गुड फ्राइडे, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा

Dhanbad : ईसाई समुदाय के लोगों ने 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे का पर्व मनाया. धनबाद के संत एंथोनी और संत मेरी गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा हुई. मिस्सा बलिदान में ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया. क्रूस रास्ता में यीशु के पकड़वाए जाने, प्राणदंड दिए जाने और मृत्यु के बाद क्रूस पर रखे जाने तक के 14 विशेष स्थानों के दु:खभोग को स्मरण करते हुए प्रार्थना की. इस दौरान क्रूस की उपासना भी की गई. संत एंथोनी चर्च में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो ने यीशु के संदेशों को सुनाया और बाइबल के वचनों से गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति के लिए अपना बलिदान दिया. हमें उनके बलिदान को याद कर प्रेम और शांति के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए. इससे पीड़ा दायक रूपी क्रुस से मुक्ति मिलती है. गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने प्राण त्यागे और प्यार का संदेश दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-if-wealth-is-lost-then-nothing-if-health-is-lost-then-everything-is-looted/">

धनबाद: धन-संपदा गई तो कुछ नहीं, स्वास्थ्य गया तो सब कुछ लुट गया  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही