Dhanbad : क्रिसमस व न्यू ईयर को देखते हुए जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों में छुट्टी की तैयारी शुरू हो गई है. 18 दिसंबर को पढ़ाई के बाद क्रिसमस व न्यू ईयर की छुट्टी शुरू होगी. बच्चों को अपने परिवार के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा. जिले के अधिकतर आईसीएसई स्कूलों में 18 दिसंबर या उसके बाद क्रिसमस व न्यू ईयर की छुट्टी घोषित होगी. स्कूलों में दो जनवरी तक छुट्टी रहेगी. अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में 24 दिसंबर या उसके बाद से 2 जनवरी तक छुट्टी रहेगी.
में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू [wpse_comments_template]
सरकारी स्कूलों में 25 से 31 दिसंबर तक
जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में 25 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी, लेकिन उच्च विद्यालय 27 दिसंबर को तथा प्रारंभिक विद्यालय 31 दिसंबर को खुला रहेगा.31 दिसंबर को प्रारंभिक स्कूल खुले रहेंगे
जिले के प्रारंभिक स्कूलों को होली में एक दिन अतिरिक्त छुट्टी मिली थी. उसका सामंजन 31 दिसंबर से किया गया है. इस कारण 31 दिसंबर को जिले के सभी प्रारंभिक स्कूल खुले रहेंगे. दूसरी ओर स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्रिसमस उत्सव का आयोजन होगा. इसका रिहर्सल कई स्कूलों में शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/media-cup-cricket-tournament-starts-in-dhanbad/">धनबादमें मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment