Search

धनबाद : लॉटरी के अवैध कारोबार पर सीआईडी का शिकंजा

शुभम संदेश इंपैक्ट : सरगना डेहरी के पवन, प्रदीप, आशीष, वेद, दीपक पर केस

धनबाद से पकड़े गए चारों हॉकर भेजे गए जेल

RiZwan Shams Dhanbad : धनबाद में अवैध लॉटरी के फैले मकड़जाल के खिलाफ रांची मुख्यालय से सीआईडी की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रांची मुख्यालय से धनबाद पहुंची आधा दर्जन पदाधिकारियों की टीम ने मंगलवार की रात शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर चार लॉटरी हॉकरों को दबोच लिया था. इनके पास से नगद रुपये और हजारों रुपये की लॉटरी जब्त की गई. चारों से पूछताछ में लॉटरी के कारोबार से जुड़े कई खुलासे हुए हैं. इनमें सबसे बड़ी बात ये है कि धनबाद के इस कारोबार को बिहारक  डेहरी ऑन सोन के शातिर हैंडल कर रहे हैं. पकड़े गए हॉकरों का बयान दर्ज कर बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. धनबाद थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी सीआईडी के इंस्पेक्टर शारदा रंजन प्रसाद सिंह की लिखित शिकायत पर कुल 13 नामजद के विरुद्ध दर्ज की गई. इनमें मोहम्मद शमीम बैंक मोड़, आनंद कुमार धनबाद ,गोपाल ललन शाह सरायढेला , गौतम कुमार चौरसिया धनबाद, आनंद साव निरसा, गुरु पद रवानी निरसा, निमाई साव निरसा, अजीत साव निरसा, बिहार के डेहरी ऑन सोन के पवन अग्रवाल झुनझुनवाला, आशीष यादव, वेद शर्मा व दीपक अग्रवाल तथा झारिया का समीर अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपियों में से मोहम्मद शमी पांडरपाला भूली निवासी आनंद कुमार, गौतम कुमार चौरसिया व गोपाल ललन शाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

10 वर्षों से कारोबार से जुड़े हैं शातिर

पुलिस के समक्ष चारों हॉकरों ने स्वीकार करते हुए कहा है कि ये लोग धनबाद में प्रतिबंधित लॉटरी बेचने का काम करते हैं. आर्थिक तंगी व रोजगार नहीं मिलने के कारण लॉटरी का अवैध कारोबार करने लगे. आनंद साव, गुरुपदो रवानी, निमाई साव, अजीत साव सभी निरसा के रहने वाले, पवन अग्रवाल, प्रदीप झुनझुनवाला डेहरी, आशीष यादव डेहरी, वेद शर्मा डेहरी, दीपक अग्रवाल डेहरी और झरिया का रहने वाला समीर अंसारी इनको लॉटरी का टिकट लाकर देता थे. इसमें पवन अग्रवाल झुनझुनवाला डेहरी जिला रोहतास सबसे बड़ा अवैध लॉटरी टिकट का विक्रेता है, धनबाद में समीर अंसारी जो झरिया का रहने वाला है. वो पवन अग्रवाल के अवैध लॉटरी टिकट से संबंधित काम देखता है, ये सारे लोग 8-10 वर्षों से अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री कर रहे थे. पुलिस ने इस बयान के आधार पर लॉटरी का अवैध कारोबार करने वाले उक्त सभी नामजद अभियुक्त बनाया है.

सीआईडी के बाद जिला पुलिस भी हुई रेस

धनबाद शहर में लॉटरी के अवैध कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी के बाद जिला पुलिस भी लॉटरी कारोबारियों के खिलाफ रेस हो गई. धनबाद, झरिया, डिगहाडीह, जामाडोबा, सिंदरी, बलियापुर आदि स्थानों पर लॉटरी के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है. यकायक पुलिस और सीआईडी दोनों की सख्ती के बाद लॉटरी कारोबारी अपने-अपने ठिकानों को छोड़ कर फरार हो गए हैं. बुधवार को शहर में लॉटरी नहीं बेची गई.

जोड़ापोखर से पांच बोरी लॉटरी टिकट जब्त

जोड़ापोखर थानेदार राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को थाना क्षेत्र के जामाडोबा स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर पांच बोरी अवैध लॉटरी बरामद की. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में बरामद लॉटरी टिकटों को पुलिस थाना ले आई है. थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद टिकट झरिया के अवैध लॉटरी कारोबारी समीर के बताए जा रहे हैं. इनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है. इन लॉटरी पर किस अवैध कारोबारी का ब्रांड है, इसे भी देखा जा रहा है. बरामद लॉटरी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-raids-purana-bazar-60-kg-polythene-seized-2-news-including/">धनबाद

: पुराना बाजार में निगम का छापा, 60 किलो पॉलिथीन जब्त समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//