Search

 
 
 

धनबाद:  अडानी व टाटा स्टील से शीघ्र होगा सिंफर का एमओयू

 

दोनों कंपनियों को खनन की नई तकनीक उपलब्ध कराएगा संस्थान

Dhanbad : खनन के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल अडानी और टाटा स्टील को सिंफर नई खनन तकनीक उपलब्ध कराएगा. जल्द ही सिंफर इन दोनों कंपनियों के साथ एमओयू साइन करेगा. यह जानकारी 6 जुलाई गुरुवार को सिंफर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक एके मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि रिसर्च इस्टीमेशन, माइन वेंटीलेशन जैसी तकनीक को सिंफर ने प्रदर्शित किया था. देश की बड़ी खनन कंपनियों ने उसे सराहा था. इसके तहत अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत कोल बेड मिथेन के अध्ययन के लिए अडानी और टाटा के साथ एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. निदेशक ने बताया कि सीएसआईआर की सभी 37 इकाइयों की ओर से वन वीक वन लैब का आयोजन होने वाला है. उसी समय केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अडानी और टाटा स्टील से एमओयू होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही