Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी की अंचलाधिकारी ने 12 सौ बोरियों में भरा कोयला किया जब्त

 
Putki: पुटकी (Putki) पुटकी की अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी ने कच्छी बलिहारी सीटीसी ग्राउंड में छापामारी कर 12 सौ बोरियों में भरकर झाड़ियों में छुपाया कोयला शनिवार 11 फरवरी को जब्त किया. सीटीसी ग्राउंड में 48 घंटे के अंदर छापामारी कर कोयला जब्त होने की दूसरी घटना है. दो दिन पूर्व पीबी एरिया की सीआईएसएफ ने चार टन कोयला जब्त किया था. लगातार कोयला पकड़े जाने से पुटकी पुलिस के क्रिया कलापों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है. कारण कि पुलिस के बदले दूसरी एजेंसियां कोयला पकड़ रही हैं. सीओ ने झाड़ियों में छुपा कर रखे गए 1200 बोरी कोयला जब्त कर गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया. धंधेबाज डी कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही किया जाना भी चर्चा में रहा. उम्मीद जताई जा रही थी कि सीओ थाना में केस दर्ज कराएंगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोयला चोर झाड़ियों में जमा कोयले को 12 चक्का ट्रकों से बिहार, बंगाल व यूपी की मंडियों में भेज कर मोटी काली कमाई कर रहे हैं. कुछ ही दिनों पूर्व बलिहारी के इन कोयला चोरों के खिलाफ बरवाअड्डा व राजगज थाने में मामला भी दर्ज किया गया जा चुका है. कोयला के अवैध खनन व भंडारण रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ सीआईएसएफ की बैठक हुई थी. कोयला चोरी के रोकथाम व केस दर्ज करने के आदेश के बावजूद धंधा बदस्तूर जारी है. पकड़े जाने के कुछ घंटे के बाद धंधा फिर शुरू हो जाता है.

     धंधे पर अंकुश लगाना सभी की जिम्मेवारी : सीओ

सीओ शुभ्रा रानी ने कहा कि पुटकी थाना में कोयला के धंधे पर अंकुश लगाने की जिम्मेवारी सभी की है. सबसे ज्यादा बीसीसीएल व माइनिंग डिपार्टमेंट की, जिसे धंधेबाज के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराना है. उन्होंने कहा कि छापामारी में लगभग 12 सौ बोरी कोयला पकड़ा गया. [wpse_comments_template]    
.
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही