Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जेलगोड़ा यूनिट में सीआईएसएफ के जवानों ने किया रक्तदान

jharia : झरिया (Jharia) सीआईएसएफ के जेलगोड़ा यूनिट में जवानों ने शनिवार 15 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. पहला रक्तदान उप महानिरीक्षक सीआईएसएफ विनय काजला ने किया. एसएनएमएमसीएच धनबाद के चिकित्सको की टीम ने जवानों का रक्त लिया. जवानों ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे, शल्य चिकित्सा आदि के लिए रक्तदान किया गया. जवानों ने कुल 43यूनिट रक्तदान किया. बीसीसीएल धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सीआईएसएफ से स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया गया. इस मौके पर उप कमांडेंट भूपेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट नरेन्द्र यादव व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही