Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में सीआईएसएफ का छापा, 100 टन अवैध कोयला जब्त समेत 2 खबरें एक साथ पढ़ें

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में सीआईएसएफ ने सोमवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले का वजन 100 टन से अधिक बताया जा रहा है. छापेमारी दल का नेतृत्व कुसुंडा एरिया सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह कर रहे थे. सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है. जब्त कोयला बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि राजापुर, दोबारी व बस्ताकोला से कोयला लोडकर रोजाना सैकड़ों हाइवा झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग से सिंहनगर होकर बीएनआर साइडिंग कुस्तौर और बोरागढ़ साइडिंग जाते हैं. कोयला लोड हाइवा को सिंहनगर में तीन-चार जगहों पर रोकवाकर कोयला उतार लिया जाता है. इसके बाद तस्कर चोरी के कोयले को बाइक, साइकिल व अन्य छोटे वाहनों पर लोड कर दूसरी जगह भेज देते हैं. इस तरह प्रतिदिन 50 से 60 टन कोयला उतारा जाता है. हाइवा से कोयला उतारने के चक्कर में इस मार्ग पर बाइक सवारों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

गलफरबाड़ी में 25 टन छाई कोयला लदा ट्रक जब्त

Maithon : गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी कर 25 टन छाई कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक चिरकुंडा से धनबाद की ओर जा रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि छाई की आड़ में पोड़ा कोयला लोड़ कर ट्रक धनबाद की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने ओपी के समक्ष जीटी रोड पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.इसी दौरान छाई कोयला लदे ट्रक को पकड़ लिया. ज्ञात हो कि कुमारधुबी व -चिरकुंडा क्षेत्र में इन दिनों पोड़ा कोयले की तस्करी का नया ट्रेंड चला हुआ है. रिफैक्ट्रीज में यह गोरखधंधा चल रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-child-who-went-to-offer-prayers-at-maa-raksha-kali-temple-in-gulfarbari-dies-due-to-electric-shock/////">धनबाद

: गलफरबाड़ी में मां रक्षा काली मंदिर में भोग लेने गए बच्चे की करंट लगने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही