Search

 
 
 

धनबाद : कच्छी बलिहारी में सीआईएसएफ का छापा, 300 बोरी कोयला जब्त

 
Putki : बीसीसीएल पुटकी बलिहारी एरिया की सीआईएसएफ टीम ने 4 जनवरी की दोपहर कच्छी बलिहारी के सीटीसी ग्राउंड में छापामारी कर 300 बोरियों में भरा अवैध कोयला जब्त किया. बोरियों में करीब 15 टन कोयला था, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई. कोयला तस्करों ने सेटिंग कर गोपालीचक आउटसोर्सिंग ओसीपी से कोयला चुराकर जंगल में स्टॉक किया था. सीआईएसएफ के कमांडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में जवानों ने कोयला जब्त कर गोपालीचक कोलियरी कोल डिपो में जमा करा दिया. ज्ञात हो कि हाल के महीनों में कोयला के अवैध कारोबार में तेजी आई है. पुटकी से तस्करी का कोयला बंगाल, बिहार और असम तक भेजा जा रहा है. भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accidents-will-stop-with-peoples-understanding-and-caution-rpf/">धनबाद

: लोगों की समझ व सावधानी से रुकेंगी दुर्घटनाएं- आरपीएफ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही