Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लोयाबाद में सीआईएसएफ का छापा, 10 टन अवैध कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सीआईएसएफ व लोयाबाद थाना पुलिस ने 28 जून को लोयाबाद के गोपा ग्राउंड के पास छापेमारी कर करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया. यह कोयला 7-8 जगहों पर जमा कर रखा गया था. एक माह के भीतर दूसरी बार छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार, बांसजोडा रेलवे साइडिंग में कोयले की तस्करी चरम पर है. इलाके में तस्करों का संगठित गिरोह सक्रिय है. लोगों का आरोप है कि पुलिस के पास शिकायत करने पर सिर्फ दिखावे के लिए छापेमारी की जाती है. बांसजोडा कोलियरी रेलवे साइडिंग से कोयला तस्करी से जुड़े लोग बड़े इत्मीनान से कोयला टपाते हैं और साइडिंग के किनारे ही जमा करते हैं. रात के अंधेरे में मारुति वैन या ट्रकों से विभिन्न उद्योगों में भेजा जाता है. सीआईएसएफ पर भी उंगलियां उठने लगी हैं. सीआईएसएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि यदि अवैध कोयले के धंधे में कोई जवान संलिप्त है, तो इसकी पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. वहीं, लोयाबाद थानाप्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि क्षेत्र में कोयले की तस्करी नहीं होने दी जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-did-flag-march-in-barwadda-area-regarding-bakrid/">धनबाद

: बकरीद को लेकर पुलिस ने बरवाअड्डा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही