Search

 
 
 

धनबाद: सीआईएसएफ ने किया 20 साइकिल सहित 5 टन कोयला बरामद

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) सीआईएसएफ के बैजना कैंप इंचार्ज ने 13 जून रविवार को सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर बरईगढा से 20 साइकिल एवं 5 टन कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को ईसीएल के कोल डीपो में एवं साइकिल को निरसा थाना के हवाले कर दिया गया. छापेमारी होते ही कोयला चोरी में शामिल लोग भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के बैजना कैंप इंचार्ज सुशील कुमार खिरो को गुप्त सूचना मिली थी कि चापापुर कोलियरी के समीप अवैध उत्खनन स्थल से कोयला बराईगढ़ा गांव के समीप जंगल में छिपा कर रखा गया है. रात के अंधेरे में कोयले को मोटरसाइकिल एवं साइकिल के जरिये निरसा एवं गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न भट्ठों में खपाने की योजना है. सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी की तो उन्हें कोयला लदी 20 साइकिल एवं 5 टन कोयला हाथ लगा. हालांकि इस अवैध धंधे में शामिल लोग भाग खड़े हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-aditi-rajak-won-the-dance-competition-increased-the-value-of-maithon/">धनबाद:

अदिति रजक ने डांस प्रतियोगिता में लहराय़ा परचम, मैथन का बढ़ाया मान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही